आप सभी को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की बहुत-बहुत बधाई। आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं अपना लिखा एक भजन प्रस्तुत कर रहा हूँ। यह भजन पहले लिखित रूप में आप तक पहुँच चुका है, आज अपनी आवाज़ मे आप तक पहुँचा रहा हूँ...
दर्शन दो प्रभु कबसे खड़े हैं। हम भारी विपदा में पड़े हैं। कोई नहीं प्रभु-सा रखवाला, मेरे कष्ट मिटाने वाला, जीवन में कर दीजै उजाला; आप दयालू नाथ बड़े हैं....... झूठी माया झूठी काया, लेकर मैं दुनिया में आया, दुनिया में है पाप समाया; भरते पाप के रोज़ घड़े हैं........ पाप हटे मिट जाये बुराई, सबमें पडे़ प्रभु आप दिखाई, इच्छाओं ने दौड़ लगाई; कितनी गहरी मन की जड़े है.......
दोस्तों, आज एक भजन प्रस्तुत कर रहा हूँ जिसे मैनें अपने गुरुजनों से सीखा था और मुझे यह बहुत ही पसन्द है। आशा है आप को भी ये भायेगा... अगर ऊपर यू ट्यूब में कोई समस्या हो तो इस रिकार्डिंग को आप यहाँ भी सुन सकते हैं... http://www.divshare.com/download/17815534-360 OR http://www.youtube.com/watch?v=WKj44m9eWjQ&feature=plcp आजकल फ़ायर फ़ाक्स में यू-ट्यूब काम नहीं कर रहा, इसलिये आप से ये अनुरोध है की आप इसे गूगल क्रोम में देखने का कष्ट करें....